निधौली कलां। समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ दिया जाएगा, क्योंकि योगी और मोदी सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। यह कहना है लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया का। वह कस्बा के आश्रम चौक में पार्टी के निकाय प्रत्याशी देवलाल वर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
सोमवार को रैली में क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। रैली में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, प्रमोद गुप्ता, राम सेवक पहलवान, सत्यदेव राठौर, मंडल अध्यक्ष ठा. सहदेव सिंह प्रधान, महामंत्री नरेश गुप्ता सर्राफ, नरेश चंद्र गुप्ता, विनीता वर्मा, नितिन गुप्ता सौरभ, चंद्र वती देवी वर्मा, बुद्यसेन गुप्ता, विशांत गुप्ता, राकेश गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, संघ खंड कार्यवाह योगेंद्र सिंह योगी, हरीबाबू वर्मा, विद्याभूषण वर्मा आदि मौजूद रहे।