फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख, समृद्घि और आर्थिक उन्नति की रीढ़ है गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय संस्कृति का मूलभूत आधार गो के महत्व को लोगों को समझाने के लिए जनजागृति सभा का आयोजन सूफी साहब दरगाह के निकट गोशाला में हुआ। वक्ताओं ने हिंदू समाज में गाय की महत्वता को बताया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गाय की विशेषताएं बताईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डा. राम सनेहीलाल शर्मा यायावर ने महाभारत, रामायण एवं रघुवंशम महाकाव्य ग्रंथों के उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक गाय किसानों के घर पर रही, तब तक किसी को आत्महत्या नहीं करनी पड़ी। गाय सुख, समृद्धि एवं आर्थिक उन्नति की रीढ़ है।

संस्थापक आचार्य सुधीर शर्मा ने गाय को मां के समान पूज्यनीय, पवित्र बताते हुए उसकी रक्षा, पालन में तत्पर रहने का आव्हान किया। संस्था डायरेक्टर अनिल मित्तल ने कहा कि पॉलीथिन में भरकर गायों को कुछ न खिलाएं। गायों के उपयोग के लिए संस्थान ने चारा काटने की मशीन एवं पानी की व्यवस्था के लिए वाटर पंप की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


गो पूजन एवं यमुना आरती में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नीतेश गर्ग, शुभम अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, नंदकिशोर शर्मा, रवि अग्रवाल, राजेश गुप्ता, संजेश नारायण, अनिल रानीवाला, मनोज सिकरवार, कृपाशंकर राजौरिया, अनिल, शिवम उपाध्याय, रोहित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें