फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले सौगात दे गए मंत्रीजी

विज्ञापन
नगर ‌व‌िकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को निकाय चुनाव से पहले ही जनता को सौगात दे गए। इस दौरान उन्होंने 14वें वित्त आयोग, अवस्थापना निधि से 1,74,27,000 से निर्मित पांच कार्यों का शिलान्यास, अवस्थापना निधि से 1,29,92,000 केे दो कार्यों का लोकार्पण किया। 10 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 10-10 हजार तथा क्षेत्र स्तरीय समिति के दो सदस्यों को 50-50 हजार के चेक वितरित किए।


ट्रांजिस्ट हास्टल में शिलान्यास और लोकार्पण के बाद नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर निकाय के माध्यम से लोगों तक स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, हर वार्ड में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनपद के 127 वार्डों में से 62 वार्डों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


गृह पेयजल एवं सीवर संयोजन के लिए 343.28 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई, जिससे 373 गृह पेयजल संयोजन तथा 1356 सीवर संयोजन का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक नगर पंचायत में कान्हा पशु आश्रय की स्थापना का कार्य चल रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु आठ नगर पंचायतों में से छह में भूमि का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन


शेष में जल्द ही भूमि का चयन किया कर लिया जाएगा। इस मौके पर डीएम प्रदीप कुमार, एसपी राजेश एस,, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, एडीएम न्यायिक अरुण कुमार सिंह, एसडीएम अमित कुमार आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें