फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चला जांच अभियान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार की रात और बुधवार को जांच अभियान चलाया गया। एसओ जीआरपी ने पुलिसकर्मियों के साथ परिसर में बेवजह घूम रहे लोगों को खदेड़ा। वहीं ट्रेन में भी यात्रियों के बैग अदि की तलाशी ली गई। जीआरपी के थानाध्यक्ष ने कहा कि परिसर और यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है।
विज्ञापन


बुधवार को जीआरपी के थानाध्यक्ष सोनू राजौर ने पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन में जांच अभियान चलाया। ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के बैग आदि की जांच की गई। वहीं स्टेशन परिसर में संदिग्ध लगे लोगों से भी पूछताछ की गई। परिसर में बेवजह घूम रहे लोगों को वहां से भगाया गया।

इससे पहले जीआरपी के जवानों ने रात को कालिंदी एक्सप्रेस में भी यात्रियों के बैग आदि की भी जांच की थी। यात्रियों से किसी से कोई परेशानी व व्यक्ति विशेष से असुविधा आदि के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आधुनिक यंत्रों से सामान आदि की तलाशी ली जाती है। परिसर व रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा ही जीआरपी की अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें