फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
एलाऊ/घिरोर/बिछवां (मैनपुरी)। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिछवां क्षेत्र में डीसीएम की भिडंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। हादसे के चलते मार्ग पर एक घंटा तक जाम लगा रहा। इसके अलावा एलाऊ और बिछवां में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव नगला नंदे निवासी अवध किशोर गुरुवार को अपने मामा को गांव खिरिया थाना नयागांव जिला एटा छोड़ने गया था। दोपहर को जब वह डीसीएम संख्या से लौट रहा था। तभी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला जीसुख के समीप जीटी रोड पर दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में अवध किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद मृतक के परिवारीजन व थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। वहां पुलिस व मृतक के घरवालों के बीच झड़प भी हुई। जीटी रोड पर क्षतिग्रस्त वाहनों के चलते मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु कराया। करीब एक घंटा तक मार्ग जाम के चलते अवरुद्ध रहा। ट्रक चालक सनाम उल्लाह निवासी गांव असरावल थाना धूमलगंज इलाहबाद का उपचार सैफई में चल रहा है। मृतक डीसीएम चालक की पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है।


थाना घिरोर क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। गांव नगला नया निवासी किसान गिरंद सिंह (40) बुधवार रात को साइकिल से बाजार कर लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना एलाऊ क्षेत्र में बुधवार रात को किसी वाहन की टक्कर से गांव पर्वतपुर हवेली निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव पर्वतपुर हवेली निवासी सतेंद्र कुमार बुधवार रात को दिवाली पर बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी मंछना चौराहा के समीप किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए सतेंद्र को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें