फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
एटा। नगला भूरा के निकट रोडवेज बस ने दो पैदल जा रहे युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर रोडवेज बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर तकरीबन दो घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव घटारा निवासी जयदेव (22) पुत्र रामवीर और सूरज पुत्र सुरेश थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भूरा से अपने घर पैदल जा रहे थे। रास्ते में रोडवेज बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जयदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में राहगीरों ने सूरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जयदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे। आक्रोशित ग्रामीण रोडवेज बस चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दो घंटे के जाम के बाद बमुश्किल लोगों ने जाम खोला।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव इशारा पूर्वी निवासी राजवीर (57) पुत्र चेतराम और उसकी बेटी गीता को रोडवेज बस ने बागवाला गांव के पास अपनी जद में ले लिया। हादसे में राजवीर की मौत हो गई। वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी सुशील (26) पुत्र विद्यासागर को पांच दिन पहले जैथरा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया था। आगरा में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
गंजडुंडवारा (कासगंज)। भुजपुरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने की बिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गईं, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
गुरुवार की सांय नाजिम(22) पुत्र नाजिर, अफजाल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला इमामबख्श बाइक से कादरगंज से घर वापिस आ रहे थे। तभी भुजपुरा मोड़ पर उनकी गंजडुंडवारा से जा रहे राजबहादुर पुत्र रामनिवास निवासी नगला मंशा की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक नेे नाजिम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मृतक नाजिम के परिवारीजनों और दोनों घायलों के परिजनों को दी गई। नाजिम के शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें