फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ से अभद्रता पर भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोबाइल चोरी के आरोपी की सिफारिश के दौरान भाजयुमो नेताओं को एसओ रामगढ़ से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। एसओ रामगढ़ ने भाजयुमों के पूर्व महानगर पिंकी चक एवं उसके साथी सहित 20 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ पुलिस ने कश्मीरी गेट निवासी आसिफ सैलई के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल बरामद किए थे। भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष यतेंद्र चक पिंकी पीड़ित के साथ थाना रामगढ़ पहुंचे थे। तीन दिन से आसिफ के बंद होने और चालान नहीं करने पर एसओ से हॉटटॉक हुई तो विवाद काफी बढ़ने पर उसे थाने पर बैठा लिया था। इधर भाजयुमों नेता का आरोप है कि एसओ ने हवालात में बंद करने के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज की।

जानकारी होते ही भाजपा के कई नेता थाने पहुंचे और भाजयुमो नेता को घर ले आए। एसओ रामगढ़ ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। एसओ रामगढ़ प्रवींद्र कुमार सिंह ने भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष पिंकी चक एवं उदय ठाकुर सहित 20 अन्य के खिलाफ मोबाइल चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए दबाव डालने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने ओर अभद्रता कर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें