एटा। श्याम बिहार कालोनी में घर के बाथरूम में महिला मृत हालत में पड़ी मिली। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना निधौलीकलां के गांव फतेहपुर निवासी सीमा (32) की शादी वर्ष 2004 में सत्यवीर निवासी साहपुर के साथ हुई थी। वर्तमान में सत्यवीर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शहर की श्याम बिहार कालोनी में रह रहा है। उसके मकान से कुछ दूर उसके ससुर वीरेंद्र सिंह भी रहते है।
गुरुवार दोपहर सीमा घर पर अकेली थी। उसके दोनो बच्चे स्कूल गए थे। तभी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के बच्चों के लौटने पर महिला की मौत की जानकारी हो सकी। बच्चों ने घटना की जानकारी अपने नाना वीरेंद्र को दी। इस पर सीमा को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मायके पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या करने का आरोप पति सत्यवीर पर लगाया है। वही सीमा की मौत की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे पति के साथ मायके वालों ने मारपीट कर दी। इस पर सत्यवीर जिला अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।