आगरा। जयपुर हाउस स्थित अध्यक्ष नीलिमा शर्मा के निवास पर भारत विकास परिषद सुरभि ने बीमारियों पर रोकथाम और उपचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। आरोग्य संस्थान के योगाचार्य राम मूर्ति ने सदस्यों को डायबिटीज की बीमारी से बचने के तरीके बताएं।
उन्होंने ऐसे योग भी बताएं जिनको करने से कई प्रकार की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस दौरान वंदना अग्रवाल, मीना बंसल, आकांक्षा, सीमा अरोरा, आरती सामा, सुधा बंसल, नीरू, मीना बंसल, ममता अग्रवाल, पूनम, ज्योति, ममता, सपना आदि मौजूद रहीं।