फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री गेट पर एएलसी का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
नोटिस चस्पा करता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

हिमायूंपुर काबेरी कुंज स्थित बाबा फार्मोपैक फैक्ट्री के गेट पर सहायक श्रमायुक्त ने वार्ता के संबंध में नोटिस चस्पा करा दिया। इधर श्रमिकों ने फैक्ट्री के गेट पर 11वें दिन भी धरना दिया। एएलसी ने बुधवार को वार्ता बुलाई है।

बाबा फार्मोपैक में कार्यरत दो श्रमिकों को सेवायोजक ने नोटिस के कार्य से हटाकर फैक्ट्री के गेट पर ताला डलवा दिया है। पीड़ित श्रमिक 18 अगस्त से निरंतर फैक्ट्री के गेट पर बैठकर धरना दे रहे हैं। सहायक श्रमायुक्त के दो बार बुलाई वार्ता में भी सेवायोजक नहीं पहुंचे। 30 अगस्त को पुन: वार्ता बुलाई है। सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार ने वार्ता के संबंध में फैक्ट्री के गेट से नोटिस चस्पा करा दिया।
विज्ञापन


एलसी ने कहा कि बुधवार को वार्ता में नियत तिथि व समय पर आप या आपका प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होता है तो समझा जाएगा कि आपको वार्ता में कोई रुचि नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यदि श्रमिक कोई ऐसी कार्रवाई करते हैं, जिससे औद्योगिक व श्रमिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी सेवायोजक की होगी। धरने में रामसहाय, वीरेंद्र, उमेश, ब्रजेश, मोनू, सुशील, रमेश, कमलेश, सोपाल, सुरेंद्र सिंह, नेत्रपाल, केशवप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें