फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 23 पशुओं को बताया मृत, धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
टूंडला। हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पकड़े गए 23 पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने सुपुर्द किए गए सभी पशुओं को मृत दर्शाकर अमानत में खयानत कर ली है। पशु ले जाने वाले ने 12 ग्रामीणों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने विगत 26 जून 2016 को हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को टोल प्लाजा के पास से पकड़ा था। ट्रक में करीब दो दर्जन भैंस व उनके बच्चे लदे हुए थे। पुलिस ने पशुओं को ट्रक में बुरी तरह ठूंसकर ले जाने एवं काटने ले जाने के शक में उन्हें ले जा रहे रहीशुद्दीन निवासी कस्बा व थाना करहल, मैनपुरी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पशुओं को कुछ ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया था। करीब 14 महीने कोर्ट में चले मुकदमे के बाद कोर्ट ने पुलिस को सभी पशुओं को रहीशुद्दीन के सुपुर्द करने के आदेश कर दिए थे।

जब पुलिस पशुओं को लेने उक्त ग्रामीणों के घर पहुंची तो सभी ने पशुओं की बीमारी के चलते मौत हो जाने की बात कही। पशु न मिलने पर पीड़ित ने ग्रामीणों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। रहीशुद्दीन की तहरीर पर आधा दर्जन ग्रामीणों के विरुद्ध अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सुपुर्दगारों ने पशुओं की मौत होना बताया है लेकिन उन्होंने पशु का पोस्टमार्टम नहीं कराया। ग्रामीणों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें