फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बाधा पार कर भाइयों के घर पहुंचीं बहनें

विज्ञापन
जान जोखिम में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। रक्षाबंधन पर्व पर वाहनों का टोटा दिखाई दिया। बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान प्राइवेट वाहन चालकों की चांदी रही। ट्रक, ट्रैक्टर, टैंपो आदि में भी बैठकर लोगों को यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर किसी को बहन के घर जाने की तो किसी को भाई के घर पहुंचने की जल्दी थी। वहीं नवविवाहितों को बूरा खाने के लिए ससुराल पहुंचना था। इसका पूरा लाभ प्राइवेट वाहन चालकों ने जमकर उठाया। वहीं नगर में चलने वाले ऑटो चालकों ने मनमारी किराया वसूला।

भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ संचालन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर योगी सरकार द्वारा बहनों के लिए बस यात्रा को फिर कर दी थी, लेकिन चालक और परिचालक मनमानी करते दिखे। भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद बसें शुरू हुई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर स्थानीय बस स्टैंड पर तड़के से बहनों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया। बस स्टैंड पर बसें नहीं आने से बहनों को सुभाष तिराहे तक दौड़ लगाने को विवश होना पड़ा, जबकि बस स्टैंड पर शिकोहाबाद, फाउंड्रीनगर के ही कई बसें खड़ी हुई थी। सुबह आठ बजे तक मैनपुरी के लिए कोई बस नहीं थी। बस चालकों, परिचालकों की मनमानी की जानकारी होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर संयोजक अंकित तिवारी बस स्टैंड पहुंचे गये। उन्होंने एआरएम से बात करने के साथ ही घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद बसों के चालक एवं परिचालक सक्रिय हुए। मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया के लिए बसें नहीं मिली।

नहीं चली प्राइवेट बसें
फिरोजाबाद। बस स्टैंड पर रक्षाबंधन पर सक्रिय होने वाले प्राइवेट बसों के चालक परिचालक सक्रिय नहीं दिखाई दिए। हर बार परिवहन निगम की बसों का किराया अधिक होने के ही कारण प्राइवेट बस संचालक सवारियों को ले जाते थे लेकिन परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा हो जाने के कारण कोई नहीं पहुंचा।

सिंगल रूटों पर रही सर्वाधिक भीड़
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे पर टैंपो, ऑटो एवं टाटा मैजिक संचालक भी यात्रियों की भीड़ देखकर मनमाना किराया वसूला। सबसे खराब स्थिति सिंगल रूटों पर रही। कोटला रोड व जलेसर रोड, मटसेना रोड पर भी वाहनों को लेकर मारा मारी मची रही।

रक्षाबंधन पर दिखा महंगाई का असर
टूंडला। रक्षाबंधन पर्व पर महंगाई का असर दिखाई दिया। यहां घेवर तीन सौ से पांच सौ रुपये तक बिका। वहीं सेंवई व सूत फेनी के भाव भी आसमान छूते दिखे। इस मौके पर महंगाई के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की तो कुछ लोगों ने एक दायरे में रहकर ही मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें