फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान: क्लोरीन गैस के लीकेज से हड़कंप

विज्ञापन
क्लोरीन गैस सिलेंडर - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
आगरा। जलकल के जीवनी मंडी स्थित वाटर वर्क्स में मंगलवार को क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक हो गया। इससे एक कर्मचारी बेहोश हो गया।
विज्ञापन


घटना से परिसर में अफरातफरी मच गई। बड़ी मुश्किल से सिलेंडर का वाल्व बंद किया गया और सिलेंडर को निकालकर बाहर किया गया।

जीवनी मंडी वाटर वर्क्स में दोपहर करीब तीन बजे हड़कंप मच गया। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर एक सिलेंडर से अचानक गैस लीक होने लगी। बदबू फैलने पर लीकेज का पता चला।

इस दौरान एक कर्मचारी बिना मास्क लगाए सिलेंडर के पास पहुंच गया और वाल्व बंद करने की कोशिश की। उस पर बेहोशी छा गई। साथी कर्मचारियों ने उसे वहां से दूर किया। हालांकि कर्मचारी कुछ देर में सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्लांट तुरंत बंद किया और तकनीकी दल ने सिलेंडर को वहां से अलग किया। जीएम जलकल चंदन सिंह ने बताया कि सिलेंडर का वाल्व लीक होने से समस्या हुई थी, कर्मचारी पर गैस की वजह कुछ देर बेहोशी छाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें