आगरा। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन चार्ज करने की डिवाइस विकसित होगी। यह जूते के सोल में फिट हो जाएगी, पैदल चलने पर जो दाब ऊर्जा पैदा होगी, उसको विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करेगी।
विभागाध्यक्ष डा. दुष्यंत सिंह, प्रोजेक्ट गाइड नितिन अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में चंद्रिका गौतम, आयुषी धीरज, शैलजा खिरवार और आशीष कुमार सिंह ने डिवाइस विकसित की है। डिवाइस में पीजो इलेक्ट्रिक क्रिस्टल का प्रयोग किया गया है। यही दाब ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने का कार्य करता है।
संस्थान के निदेशक डा. अखंड प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं की प्रयास की सराहना की है। कहा इस डिवाइस से मोबाइल फोन तो चार्ज होगा ही साथ ही पैदल चलने से हमारी सेहत भी अच्छी होगी।