फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा गमछा डालकर कर रहे गुंडई: पंखुड़ी

विज्ञापन
सपा का सम्मेलन हुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। चुनाव के दौरान किए गए वायदे हवाई साबित हो रहे हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश और देश जनता बुरी तरह त्रस्त है। यह बातें सपा की प्रदेश प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहीं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद रोड पर शुक्रवार को मैरिज होम में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने कहा युवा टीम सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करे। भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। हिंदू मुस्लिम, सवर्ण दलित को आपस में लड़ाकर समाज में खाई पैदा करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। जीएसटी से लोगों के धंधे बंद होने के कगार पर हैं। भगवा गमछा डालकर लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। प्रदेश और देश में पुलिस तक भी सुरक्षित नही है। केंद्र सरकार ने वायदे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। सपा कार्यकर्ता अभी से पार्टी की नीतियों को गांव गांव जाकर लोगों को बताने में जुटें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह चौहान, प्रशांत पाठक, नरेश यादव, योगेंद्र सिंह पाल, प्रकाश यादव, रामशरण यादव, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

भाजपा सरकार हर मोर्चें पर विफल
सपा की प्रदेश प्रवक्ता पंखुडी पाठक का किशनी में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बेवर में कार्यकर्ता सम्मेलन से लौटते समय सपाइयों ने नारेबाजी की। सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव के आवास पर पत्रकारों से कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। तीन माह ही में जनता त्रस्त हो चुकी है। अखिलेश सरकार ने जो विकास कार्य कराये थे उनका लोकार्पण ही ये सरकार पांच सालों में कर पाएगी। इस मौके पर अभिलेख यादव, रामबाबू सविता, मुकुल यादव, नरेंद्र यादव, सचिन यादव, रघुवीर यादव, मोनू यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें