फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला बरी में डेंगू बुखार से किशोरी की मौत

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नगला बरी में शनिवार देर रात डेंगू बुखार से दिनेश सिंह की पुत्री वर्षा (11 वर्ष) की मौत हो गई। मथुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में चार दिन से इलाज चलने के बाद आगरा में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


दिनेश सिंह ने बताया कि बेटी कई दिन से बीमार थी। इलाज के लिए मथुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे डेंगू बुखार घोषित किया था। चार दिन तक वह मथुरा में भर्ती रही। यहां तबियत बिगड़ी तो उसे आगरा के अस्पताल में रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान शनिवार देर रात वर्षा की मौत हो गई। मांट सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विमल उपाध्याय का कहना है कि मृतका का जिस अस्पताल में इलाज चला था, उसकी रिपोर्टों की जांच की जाएगी। यदि उसकी मौत डेंगू बुखार से हुई है तो गांव में शिविर लगा कर ग्रामीणों के खून की जांच कर दवा बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें