फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध अनाज मंडी में बेमियादी हड़ताल, कपड़ा बाजार भी बंद

विज्ञापन
बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। जीएसटी के विरोध में मंडी कारोबारियों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। अनाज मंडी के साथ थोक कपड़ा बाजार भी बंद रहा।


मथुरा व्यापार समिति के बैनर तले मंडी कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रखे। कारोबारियों का तर्क है कि जीएसटी में सरकार ने एक कर की बात कही थी लेकिन मंडी कारोबारियों पर मंडी कर भी थोपा जा रहा है।
विज्ञापन



इसको लेकर व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा है। समस्या का निराकरण न होने तक मंडी को बंद रखने का एलान किया गया है।

इधर कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाये जाने के विरोध में थोक कपड़ा बाजार समिति ने तीन दिवसीय बंदी का एलान कर दिया है। मंगलवार को जिले की कपड़ाें की दुकानें बंद रहीं। बुधवार को 12 बजे मुकंद कांप्लेक्स के बाहर धरना दिया जायेगा।
विज्ञापन


29 जून को सुबह दस बजे स्कूटर रैली निकालकर कलक्ट्रेट तक जायेंगे यहां डीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें