फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर बोल रहा हूं, गहने और कैश ले जाओ

विज्ञापन
police
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस ईमानदार होती है। थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने मंगलवार को आगरा की महिला को गहनों और हजारों की नकदी से भरा पर्स लौटाकर यह साबित कर दिया। महिला का यह पर्स रास्ते में गिर गया था।
विज्ञापन


आगरा निवासी विजेता पत्नी मनोज बस से एनसीसी तिराहे पर उतरीं और यहां से केहरी नगर जाने के लिए टेंपो में सवार हो गईं। इस दौरान उनका पर्स गिर गया। एक युवक पर्स उठाने दौड़ा लेकिन तभी अपनी गाड़ी से गुजर रहे थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की इस पर नजर पड़ी।

प्रभारी निरीक्षक ने गाड़ी रुकवाई और युवक से पर्स लेकर थाने पहुंचे। पर्स में सोने की चार चूड़ियां और 30 हजार रुपये नगद थे। उसमें एक पर्ची भी थी, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। सुबोध कुमार सिंह ने उस नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन महिला के पति मनोज ने उठाया। इंस्पेक्टर ने उनको पर्स मिलने की जानकारी दी। विजेता थाना सदर बाजार पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने उनको पर्स सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें