फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के खिलाफ कपड़ा कारोबारी लामबंद

विज्ञापन
जीएसटी को लेकर ज्ञापन देते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज (एटा)। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने की संभावना को देखते हुए कपड़ा कारोबारी इसके विरोध में लामबंद हो गए हैं। 15 जून को कारोबारी बाजार बंद करके धरना प्रदर्शन करेंगे एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन


कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष नरेश मित्तल और महामंत्री सुबोध अग्रवाल ने कहा कि देशभर के कपड़ा कारोबारी जीएसटी की नीतियों के विरोध में लामबंद हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1957 से कपड़े के कारोबार पर कोई भी प्रत्यक्ष कर नहीं था, जिसे इस सरकार ने जीएसटी में शामिल कर लिया है।

कपड़ा व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों के सामने जीएसटी की कर व्यवस्था से संकट खड़ा हो गया है। सरकार को इस कर को फर्स्ट प्वांइट पर लागू करना चाहिए। सभी कारोबारियों के शामिल होने से हिसाब किताब की अड़चनें आएंगी।
विज्ञापन


बैठक में सुदीन कावरा, मुकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय जाखेटिया, सुनील अग्रवाल, मनोज जाखेटिया, धर्मेंद्र राठी, कपिल राठी, चंद्रशेखर शैलेश, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें