फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार, ताज और किले में गर्मी से 14 सैलानियों की बिगड़ी तबीयत

Thu, 13 Jun 2024 08:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में एक बार फिर तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे ताज और किला घूमने आए 14 सैलानियों की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
ताजमहल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा एक बार फिर तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे स्मारकों में 14 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। ताजमहल का दीदार करने आई त्रिनिडाड एंड टोबेगो की महिला पर्यटक इशाक जॉर्ज समेत छह सैलानियों की तबीयत खराब हो गई। वहीं आगरा किला में आठ पर्यटकों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें ओआरएस का घोल दिया गया।

विज्ञापन


ताजमहल में हरिओम, शाहजहांपुर की रोली, इशाक जार्ज, केरल के करुणन, शैलजा और छत्तीसगढ़ के ईश्वर प्रसाद साहू की तबीयत तेज धूप और गर्मी के कारण बिगड़ गई। उन्हें एएसआई की टीम ने डिस्पेंसरी पहुंचाया और दवाएं दीं। मुख्य गुंबद पर धूप के कारण चक्कर खाकर गिरी रोली और त्रिनिडाड एंड टोबेगो की इशाक जॉर्ज को व्हील चेयर से डिस्पेंसरी भेजा गया, जहां ओआरएस पाउडर का घोल दिया गया।

आगरा किला पर पर दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस और डिस्पेंसरी की शुरूआत की है। यहां बुधवार को शिव गणेश, राकेश, सुमित्रा शुक्ला, माला, गिरजा देवी, राम किशोर, गीतांजलि सिन्हा और सुदेशना गर्मी के कारण बेहाल हो गईं। उन्हें डिस्पेंसरी में ओआरएस का घोल और दवाएं दी गईं, जिसके बाद उन्हें भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें