कासगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में तैनात 700 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना है।
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 700 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मियों को 30 मई तक संपत्ति का ब्योरा देना था, लेकिन किसी ने भी ब्योरा नहीं दिया। शासन ने इसकी समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। समय बढ़ाने के साथ ही चेतावनी भी दी गई है। जो शिक्षक पोर्टल पर ब्योरा नहीं देंगे तो उनकी पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा।