फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षियों को फिट दिखाने के लिए वसूले जा रहे 50 हजार, आडियो वायरल

विज्ञापन
आडियो व वीडियो कान्टेंट के द्वारा बच्चों के पाठ्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से पढ़ाया जाएगा
विज्ञापन
एटा। जिले में 237 आरक्षियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाना है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड भी गठित किया गया है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन एक आडियो वायरल हुआ जिसमें अनफिट आरक्षियो को फिट दिखाने के नाम पर 50 हजार रुपये तक की रकम वसूले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस में चयन होने वाले 237 आरक्षियों का डाक्टरी परीक्षण चल रहा है। आरक्षियों का परीक्षण करने के लिए मेडिकल बोर्ड में चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी लगाया गया है। अनफिट आरक्षियों को फिट दिखाने और फिट होते हुए भी कहीं किसी में फेल नहीं कर दिए जाए। इस डर से आरक्षियों ने बोर्ड के चिकित्सकों और कर्मचारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। आरक्षियों का बोर्ड लोगों से संपर्क करने के साथ ही 50 हजार रुपये का रेट खोल दिया गया। बोर्ड की ओर से एक-एक आरक्षी से 50-50 हजार रुपये वसूले जाने की चर्चाएं चल रहीं हैं। जो वायरल आडियो में भी साफ सुनाई दे रहीं हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने बोर्ड के चिकित्सकों से भी सिफारिशें की, लेकिन उन्हें वसूली करने वाले कर्मचारी के पास भेज दिया गया। कर्मचारियों की ओर से खुलकर 50 हजार रुपये मांगे गए। आडिेयो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
आरक्षियों की चिकित्सकीय परीक्षण करने के लिए गठित बोर्ड की ओर से वसूली की गई, ऐसी जानकारी अभी संज्ञान में नहीं है। ऑडियो वायरल हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें