फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश, फसलों को नुकसान

विज्ञापन
crops damage
विज्ञापन
कासगंज। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सोमवार रात खेतों में फसलें बिछ गईं। बेमौसम बारिश से किसान बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे रबी की फसलाें को काफी नुकसान हुआ है। फसलें खेतों में बिछ गई हैं। किसान फसलों की बर्बादी देख मायूस हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद किसानों को उम्मीद थी कि गेहूं व जौ की फसलों से कुछ हद तक नुकसान की भरपाई हो जाएगी, लेकिन सोमवार रात की बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों को अब जिला प्रशासन से मदद की उम्मीद है।
बोले किसान
-फसलें बर्बाद हो गईं हैं। बेमौसम बारिश से काफी नुकसान हुआ है। फसलों की लागत निकालना भी अब मुश्किल हो जाएगा।
हरिशंकर।
-नकदी फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी थीं। अब पारंपरिक फसलें भी बर्बाद हो गईं हैं। प्रशासन नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दें।
प्रेमकिशोर।
यह फसलें हो गईं बर्बाद
बरसात से गेहूं, जौ की फसलें खेत में बिछ जाने से बर्बादी हो गई हैं। सरसों की फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है। आलू और मटर की फसल में भी नुकसान है।

-फसलों में 50 फीसदी से अधिक नुकसान होता है, तो मुआवजा दिया जाता है। फिर भी राजस्व टीमों से फसलों के नुकसान का आकलन करवा लेंगे।
योगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी।

बादलों ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
एटा/जैथरा/अलीगंज। जिले में मंगलवार को आकाश में काली घटाऐं देख किसान परेशान नजर आए। वहीं बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। एटा में सीएम के जाने के बाद हुई बारिश के चलते लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जैथरा अलीगंज में बारिश के चलते किसान मायूस नजर आए। बता दें कि अधिकांश किसानों की सरसों, आलू, की फसल अभी खेतों में ही पड़ी है। यदि ऐसे में बारिश हो जाती है, तो सरसों की फसल खराब हो जाएगी। किसान प्रमोद कुमार, चिलौली निवासी जीतू राठौर ने बताया कि आलू खुदाई के लिये तैयार है। वहीं अलीगंज क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से जहां एक ओर गेहूं और तंबाकू की फसलों के लिए पानी वरदान साबित हो रहा है। वहीं किसानों को ओलावृष्टि की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें