फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉल्वर गैंग के सरगना की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला स्थित एक फ्लैट में साल्वर गैंग के चार सदस्यों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस मुख्य सरगना की तलाश में दबिश दी।

लेकिन अभी हाथ नहीं आ सका। पुलिस की मानें तो इसमें फरार मोहन, सचिन के साथ दो अन्य मुख्य भूमिका निभा रहे थे।


थाना टूंडला पुलिस और एसओजी टीम ने गोपनीय सूचना पर पुलिस भर्ती के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं मेें पास कराने वाले गैंग के चार सदस्यों को पकड़ लिया था।

इनमें तीन तो ऐसे थे जिन्होंने खुद पुलिस की परीक्षा पास की थी। बसई के निवासी रुपेश पौनिया, अजय पौनिया व नगला तुलसी निवासी हरेंद्र थे। जबकि नगला रति के निवासी सुशील कुमार सिर्फ फोटो मिक्सिंग किए जाने के कारण फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को गैंग के मुख्य सरगना नगला दत्त निवासी मोहन यादव एवं भगवंत गढ़ी के निवासी सचिन, अनिल और जितेंद्र की तलाश है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि साल्वर गैंग की डायरी में करीब 250 के ही करीब ऐसे लोगों के नाम मिले हैं जिनको पास कराए जाने की संभावना है। इनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें