फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज करतब दिखाएंगे नागा साधू, नागालैंड में तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
Naga Sadhu
विज्ञापन
सोरों।
विज्ञापन

देशभर के नागा साधू करतब दिखाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। देश के कोने कोने से आए नागा साधू आज कस्बे की सड़कों पर करतब दिखाएंगे। सुबह कस्बे में स्याही शोभायात्रा निकाली जाएगी। साधुओं के साथ साथ पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ पीएसीबल भ्रमण करेगा।
कस्बे के नागालैंड में इन दिनों रौनक छाई हुई है। देशभर से नागा साधुओं ने यहां डेरा जमा लिया है। शंभू पंच दशनाम अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा, जूना अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, पंचाग्रि अखाड़ा, नागपंथी अखाड़ा, वैष्णव अखाड़ा सहित कई अखाड़ों के गिरि एवं महंत कस्बे में पहुंच चुके हैं। जिलों के भी सैंकड़ों नागा साधू बुधवार शाम तक नागालैंड में पहुंच गए। गुरुवार सुबह यह साधु कस्बे भर में शोभायात्रा निकालेंगे। नागा साधुओं का रथ भी चलेगा और पैदल चलते साधु त्रिशुल, तलवार, वाद्य यंत्रों, फरसा आदि से तरह तरह के करतब दिखाएंगे। शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यवस्थाएं जुटाई गईं हैं। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शोभायात्रा के साथ साथ पीएसी के जवान भ्रमण करेंगे। निर्धारित मार्गों पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। नागालैंड अखाड़े के महंत सीताराम तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण हैं। लगभग 300 साधू यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

- करतब दिखाना हमारे कार्यक्रमों की प्राथमिकता रहती है। नागा साधुओं का रहन सहन अलग तरीके का होता है। नागा साधू शोभायात्रा की पूरी तैयारी कर चुके हैं। सुखदेव मुनि, महंत, पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा।
विज्ञापन

- देशभर से नागा साधू सोरों में इकट्ठे हुए हैं। सोरों की धरा पर हर साल साधू करतब दिखाते हैं। नागा साधू विश्व कल्याण की कामना के लिए शोभायात्रा निकालते हैं- अमर गिरी, महंत, अमन अखाड़ा, दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें