फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर्ड टोस्ट बेचते मिला दुकानदार, फिंकवाया

विज्ञापन
गंदगी में बनाए जा रहे थे टोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। नवरात्र पर लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने दो खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। साथ ही एक्सपायर्ड टोस्ट बेचते मिले एक दुकानदार को पकड़ा। जहां से एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को फिंकवाया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने वसुंधरा स्थित निशांत वार्ष्णेय की दुकान से साबूदाना का नमूना लिया। साथ ही बावसा निवासी सत्यप्रकाश वर्मा की दुकान से बेसन का नमूना संग्रहित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश वर्मा बिना लाइसेंस कारोबार करते हुए मिले। जिसे लेकर विभाग की टीम ने चालान काटा और पंजीकरण कराने की हिदायत दी। इसके साथ ही टीम ने वसुंधरा में धर्मेंद्र कुमार की दुकान पर एक्सपायर्ड टोस्ट की बिक्री होती पाई। जिसे अधिकारियों ने नष्ट कराया। साथ ही विक्रेता को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अनिल यादव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें