फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित महिला की नोएडा में मौत

विज्ञापन
dengue
विज्ञापन
एटा/मिरहची। जिले में बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। जहां डेंगू पीड़ित महिला की मौत उपचार के दौरान नोएडा में हुई है। वहीं बुखार के चलते पिछले एक सप्ताह में दो मासूम बच्चों भी मौत की नींद सो चुके हैं। इसके अलावा गांव में छह से अधिक महिला-पुरुष चारपाई पर पड़े हुए है।
विज्ञापन

दरअसल, मारहरा कस्बा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर सिलौनी में पिछले दस दिन से घर-घर में बुखार से पीड़ित महिला पुरुषों की चारपाई पड़ी हुई है। इनमें से सादरा पत्नी बाबू खां को दस दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद सादरा ने मिरचही से दवा ली। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। निजी चिकित्सक ने डेंगू बताकर रेफर कर दिया। परिवार के लोग नोएडा ले गए। जहां सादरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले गांव के ही गुड्डू (18 माह) पुत्र फिरोज और सैफ (02 माह) पुत्र ताज मोहम्मद की मौत बुखार से हुई है। वहीं हजारा बेगम पत्नी लाल खां और ज्ञान मोहम्मद पुत्र रियासत बुखार से पीड़ित है। लगातार गांव में बुखार से हो रही मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।
शिकायत के बाद भी गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
गांव में घर घर में बुखार से महिला पुरुष और बच्चों के पीड़ित होने पर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करा दिया गया है। मगर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें