फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेशपुर में तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
chori
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने तीन घरों से लाखों रुपये की नकदी और आभूषण पार कर लिए। वारदात के दौरान चौथे घर में घुसने के दौरान जगार होने पर चोर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

महेशपुर गांव निवासी पूरन सिंह अपने परिजनों के साथ गुरुवार रात घर की छत पर सो रहे थे। गुरुवार रात चोर घर में छत के रास्ते प्रवेश कर गए और कमरे में घुसकर बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी एवं सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर जयप्रकाश के घर में घुस गए। यहां से चोर 10 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर तुलसी राम के घर में प्रवेश कर गए और पांच हजार रुपये की नकदी ओर आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने ज्ञान सिंह के घर में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन तभी जगार हो गई। लोगों ने चोरों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर चोर भागने लगे। इधर, शोर सुनकर गांव में जगार हो गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर निकल आए और चोरों का पीछा किया लेकिन चोर पकड़े नहीं जा सके । वहीं आवाज सुनकर पूरन, जयप्रकाश, तुलसी राम के घर में भी जगार हो गई। जब उन्होंने अपने घर के हालात देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।

जनपद भर में है चोरों का आतंक
कासगंज। चोरों के आतंक से जनपद का कोई थाना क्षेत्र नहीं बचा है। चोर लगातार चोरी की वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे है। 2018 में अब तक तीन दर्जन से अधिक छोटी बड़ी चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इन वारदातों में चोर लाखों रुपये के नकदी, आभूषण ले जा चुके हैं, लेकिन पुलिस वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

ज्ञान सिंह ने मचाया शोर
कासगंज। महेशपुर के ग्रामीण ज्ञान सिंह गुरुवार रात खांसी आने पर जाग गए थे। तभी चोरों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। ज्ञान सिंह ने चोरों को देखकर ललकारा। इस पर चोरों ने धमकाते हुए ज्ञान सिंह को चुप रहने को कहा, लेकिन ज्ञान सिंह ने शोर मचा दिया। ज्ञान सिंह ने बताया कि चोरों ने उसे तमंचा भी दिखाया, लेकिन वे डरे नहीं।

तीन दिन पूर्व रहमतपुर में हुई थी चोरी
कासगंज। ढोलना के रहमतपुर गांव में तीन दिन पूर्व दिनेश के घर में चोरी हुई थी। चोर यहां से जेवरात एवं नकदी चुरा ले गए थे। वहीं एक अन्य घर में चोरी की कोशिश की थी, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें