फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बागों को तूफान और आंधी से हुई क्षति

विज्ञापन
आम के बागों को तूफान और आंधी से हुई क्षति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

तूफान की तबाही में आम की फसल को काफी क्षति हुई है। पेड़ों पर लदा कच्चा आम तूफान आंधी की मार से बागों में बिछ गया। कच्ची फसल टूटने के कारण बाग स्वामी परेशान हो गए।
विज्ञापन

इस बार आम की फसल बागों में कई साल के बाद अच्छी आई थी। बाग स्वामियों को उम्मीद थी कि अच्छा मुनाफा निकलेगा, लेकिन रविवार को तूफान और आंधी से आम की फसल को 30 से 40 फीसदी तक क्षति हो गई। बाग संचालकों ने गिरे हुए आमों की फसल को एकत्रित किया और मंडी में बिक्री के लिए भेजा। मंडी में अधिक आम की आवक होने के कारण खरीदारों की कमी रही और फसल का मूल्य भी बाग स्वामियों को सही से नहीं मिल पाया। बाग स्वामी स्वालेह ने बताया कि अंाधी तूफान से बाग की फसल को काफी क्षति हुई है 40 प्रतिशत फसल गिर गई है। अब फसल की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुदरत का कहर कब पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसा तूफान पहले कहीं नहीं देखा।
विज्ञापन

इनकी क्षतिग्रस्त हुईं कारें-
- राजीव सक्सेना निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर सिढ़पुरा की ऑल्टो कार।
- विवेक सक्सेना निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर सिढ़पुरा की इंडिगा।
- विपिन सक्सेना निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर सिढ़पुरा की वैगनार
- डा. इकराम निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर सिढ़पुरा की इंडिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें