फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात में से चार सीटों पर भाजपा काबिज

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जिला योजना समिति के सात पदों में से चार को कब्जाने के बाद अब भाजपा बाकी तीन पदों पर निर्वाचित होने की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए सोमवार को जिलाध्यक्ष ने निकाय अध्यक्षों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मंगलवार को जिला योजना समिति के लिए 26 नामांकन हुए थे। चुनाव 28 मार्च को होना है। इसमें पहले ही भाजपा ने सभी पदों को कब्जाने की रणनीति पर काम करते हुए नाम वापसी के दिन तीन और सदस्य निर्वाचित करा दिए हैं। एक पद पर नामांकन के दिन ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब सिर्फ तीन पदों के लिए 337 सदस्य मतदान करेंगे।

नामांकन के दिन ओबीसी महिला सीट पर मंजू देवी का एक मात्र नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब नाम वापसी के दिन सामान्य महिला वर्ग की दो सीटों के लिए आए पांच में से मीरा मित्तल मथुरा से तथा कविता का नाम छाता से वापस हुआ है। इसके बाद अब गोकुल की निधि शर्मा और कोसीकलां की कुसुमलता का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। ओबीसी की एक सीट के लिए दीपक गोला मथुरा से तथा राजेश कुमार का छाता से नाम वापसी के बाद मुकेश का निर्वाचन होना तय हो गया है।
विज्ञापन


अब चुनाव सामान्य वर्ग की दो, अनुसूचित जाति वर्ग की एक सीट के लिए होगा। सामान्य वर्ग के चार उम्मीदवार मनोज सक्सेना मथुरा, जितेंद्र सिंह राया, जोगेंद्र चौमुहां और राजेश छाता, जबकि अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन उम्मीदवार रजनी और शकुंतला देवी मथुरा से, सोनम महावन चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक कर मतदान की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान चुनाव संयोजक हेमंत अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें