मारहरा। थाना परिसर में शांति सुरक्षा की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपंन्न कराए जाने के लिए उनके निर्धारित रूट आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही त्योहारों में व्यवधान उत्पन्न करने अराजक तत्वों से निपटने के लिए भी रणनीति बनाई गई।
बताते चले कि कस्बा में 24 मार्च यानि आज मातारानी की झांकियां, 28,29, 30 मार्च को उर्से नूरी के अलावा 14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति सुरक्षा की एक बैठक हुई। बैठक में पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि समस्त त्यौहारों पर शांति की एक मिशाल रही है, चाहे वह किसी घर्म से संबंधित कार्यक्रम क्यों ना हो।
बैठक में मातारानी मेलाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, अंबेडकर जयंती मेला के पदाधकिरी प्रवीन शिक्षक, उर्से नूरी का प्रतिनिधित्व कर रहे मोहम्मद आमिल आदि ने संबोधित किया।