फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोले पर सवार हो गिरिराज जी ने किया नगर भ्रमण

विज्ञापन
गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। मंगलवार को राधाकुंड-श्यामकुंड संगम स्थित गिरिराज महाराज के मंदिर से गिरिराज प्रभु का डोला धूमधाम से नगर भ्रमण के लिए निकला।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने गिरिराज महाराज पर दुग्धाभिषेक कर मंगला आरती की। पंडितों ने शाम को मंत्र उच्चारण के मध्य गिरिराज प्रभु को डोला में विराजमान किया। डोला की सवारी नगाड़ों के साथ राधाकुंड-कृष्णकुंड संगम से शुरू होकर हनुमानजी तिराहा, जवाहर चौक से चलकर जोशी मोहल्ला, मिश्रा मोहल्ला होते हुई नगर परिक्रमा करने के उपरांत राधाकुंड-कृष्णकुंड संगम पहुंची।
विज्ञापन


नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय कलाकारों ने रसिया और भजन गायन किया। संगम पर पहुंचकर गिरिराजजी को राधारानी कुंड के जल से स्नान कराया गया। इस दौरान मुखिया मोनू पचौरी, छैलबिहारी गोस्वामी, रामेश्वर देशला, पप्पू पुरोहित, कन्हैया गोस्वामी, श्यामसुंदर गोस्वामी, उमा कौशिक, रवि अग्रवाल, पप्पन शुक्ला, राजू कटारा, कृष्णकांत वशिष्ठ, राम पेंटर, भोला दुबे, छोटू कटारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें