फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मं दर से 100 घंटे और नकदी चोरी

विज्ञापन
मंदिर से आभूषण और नकदी चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के कछला गेट स्थित 84 घंटे वाली माता के मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर से घंटे, दान पात्र से नकदी और देव प्रतिमाओं से आभूषण पार कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह लोगों को हो सकी। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शीघ्र चोरी के खुलासे की मांग की है।

चोरों ने शुक्रवार रात मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और मंदिर में प्रवेश कर गए। चोरों ने दान पात्र के ताले तोड़कर उसमें रखी लगभग दस हजार रुपये की नकदी को चोरी कर ली। वहीं चोर देव प्रतिमाओं से सोने और चांदी के आभूषण भी पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर मंदिर से तकरीबन 100 से अधिक पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। घंटों की कीमत लगभग एक लाख रुपये से अधिक की बताई जाती है। शनिवार सुबह मंदिर पहुंचने पर लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। मामले की जानकारी पर व्यवस्थापक महारानी गुप्ता भी मौके पर पहुंच गईं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। लोगों ने मंदिर में चोरी पर आक्रोश जताया। लोगों ने शीघ्र खुलासे की मांग की। व्यवस्थापक महारानी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें