फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को आई गैर प्रांतीय 22 लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
sharab - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
एटा। होली के त्योहार पर सप्लाई के लिए जा रही गैर प्रांतीय शराब की आबकारी टीम ने पिलुआ पुलिस के साथ मिलकर 388 पेटी बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

होली नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए है। इसे लेकर शराब माफिया दूसरे प्रांत में बिकने वाली शराब को स्टॉक करने के साथ ही उसकी सप्लाई के लिए प्रयासरत है। होली के लिए देर रात एक ट्रक पंजाब से निकला था। इसकी जानकारी किसी तरह से आबकारी विभाग को लग गई। सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह टीम के साथ मिलकर पिलुआ क्षेत्र के नगरिया मोड़ समीप जा पहुंचे। जहां आबकारी टीम ने पिलुआ पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग करते हुए शराब ले जा रहे ट्रक को रोक लिया। ट्रक रुकते ही भागने का प्रयास करने वाले चालक दलवीर पुत्र सरदार संपूर्ण सिंह निवासी सरजा थाना तरसिका अमृतसर पंजाब को पकड़ लिया। बाद में टीम पुलिस के साथ मिलकर ट्रक को थाने ले गई। जहां पुलिस ने ट्रक से पंजाब , हरियाणा, गोवा में बिकने वाली अंग्रेजी शराब की 388 पेटियां बरामद की है। जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि अमृतसर पंजाब निवासी राहुल कुमार ने ट्रक में गैर प्रांतीय शराब रखवाई थी। वहीं मामले की रिपोर्ट पकड़े गए चालक के खिलाफ आबकारी निरीक्षक रनविजयसिंह ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें