फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम नगर में मामूली विवाद पर फायरिंग, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के भीमनगर में रविवार देररात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग होते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दक्षिण फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके से दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के भीमनगर निवासी मुकेश एवं राजकुमार उर्फ पप्पू के मध्य मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में गालीगलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की सूचना तत्काल ही क्षेत्रीय बाशिंदों ने थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की ही गाड़ी के साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में मुकेश के पिता तेज सिंह उकी तहरीर पर राजकुमार उर्फ पप्पू, अनिल कुमार पुत्र राम जीलाल, गौरव उर्फ बॉबी, अभय सहित कुछ अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष में शराब पीकर गालीगलौज किए जाने को लेकर विवाद हो गया था। मुकदमा चार लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें