फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक लूट का मामला चार दिन बाद दर्ज

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
बिछवां। गांव जमथरी के पास सीमा विवाद को लेकर शिक्षक से लूट का मामला चार दिनों तक अटका रहा। आखिरकार सोमवार को चौथे दिन रिपोर्ट दर्ज हो गई है। घटनास्थल भोगांव का होने की वजह से पुलिस एक-दूसरे पर कार्रवाई करने की बात कही रही थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव किन्हावर निवासी अवधेश पाल वर्तमान में चांदेश्वर कालोनी थाना कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। 11 जनवरी को वह पत्नी मिथलेश व पुत्री अंजली के साथ गांव सुल्तानगंज से दावत खाकर लौट रहे थे, तभी गांव जमथरी के पास भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर महिला के जेवर व नकदी लूट ली थी। सूचना मिलने के बाद बिछवां और भोगांव पुलिस भी पहुंच गई थी।

एटीएम से 40 हजार की नकदी भी लुटेरों ने निकाल ली थी। शिक्षक दंपति जब भोगांव थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें बिछवां जाने के लिए कहा। सीमा विवाद के चलते चार दिन तक पीड़ित चक्कर लगाते रहे। सोमवार को बिछवां थाने में शिक्षक व पत्नी से लूट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें