फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया लोहड़ी का पर्व

विज्ञापन
लोहड़ी जलाकर पूजा करते पंजाबी समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में शनिवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी समाज के लोगों ने पहले गुरुद्वारा में अरदास की उसके बाद सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाकर जमकर धमाल मचाया। महिला और पुरुषों ने लोहड़ी के चारों ओर गिद्दा किया। देर रात पंजाबी और सिख समाज के लोग हर्षोल्लास से एक दूसरे को बधाई देते रहे। पर्व की सबसे अधिक खुशी उन घरों में थी जहां दंपति की शादी की पहली साल थी या इसी साल बच्चे का जन्म हुआ था, उन परिवारों में विशेष खुशी देखी गई।
विज्ञापन


ज्ञान मनोहर सिंह ने बताया कि लोहड़ी पर्व प्रकृति की पूजा का पर्व है। सिख समाज के लोग लोहड़ी पर आग जलाकर प्रकृति की पूजा करते हैं। आग को तिल, गजक, मूंगफली, गुड़, गन्ने समर्पित कर नाचते-गाते हुए लोहड़ी मनाते हैं। शनिवार को नगर में सिख एवं पंजाबी समाज ने इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

शनिवार को नगर के पंजाबी कालोनी में हर ओर उत्साह का माहौल दिखा। बच्चों और बड़ों को ढोल नगाड़ों की धुन पर गिद्दा करते हुए देखा गया। रात तक लोगों ने जमकर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य किया। कहीं ढोल की गूंज सुनाई दे रही थी, तो कहीं डीजे पर पंजाबी गाने सुर्नाई दे रहे थे। अन्य समाज के लोगों ने भी पंजाबी कालोनी पहुंचकर लोहड़ी की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें