फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना पुलिस बढ़ाए चौकसी: एसपी

विज्ञापन
UP Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने क्राइम मीटिंग में कहा कि थाना पुलिस चौकसी बढ़ाए। कटरी इलाके व ग्रामीण इलाकों में कांबिंग करें जिससे अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध पर नियंत्रण होना चाहिए। इसके लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल उसे संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जमीन संबंधी विवादों में राजस्व कर्मियों की सहायता लें। उन्होंने कहा कि महिला और बालकों के अपराध की जांच पड़ताल में कोताही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि कटरी इलाके में अवैध शस्त्र बनाने का काम चल रहा है। पिछले सप्ताह में लगातार दो बार पुलिस बड़ी बरामदगी कर चुकी है। इसका मतलब स्पष्ट है कि कटरी इलाकों में शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर तत्काल लगाम लगाई जाए। शस्त्र निर्माण से जुड़े लोगों की सक्रियता देखी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न थानों में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्रता से किया जाए। क्राइम मीटिंग से पहले पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया और पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी सहित सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें