आगरा। स्कैनिया और वोल्वो बसों के किराये में 18 फीसदी की कटौती से इन बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों सुबह और देर रात की बसों में सवारियों की संख्या में गिरावट आई है।
परिवहन निगम ने पिछले दिनों स्कैनिया, वोल्वो और शताब्दी जैसे बस सेवाओं के किराये में 18 फीसदी तक की कटौती की है। अधिकारियों का कहना है कि एसी का इस्तेमाल नहीं होने के कारण इन बसों के किराये में हर साल 15 दिसंबर से ही कमी कर दी जाती है।
इस दफा कुछ देरी से फैसला हो सका है। इससे इन बसों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो जाएगी। वहीं रात्रिकालीन बस सेवाओं को हर स्टापेज पर रुकने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को बसों की उपलब्धता में दिक्कत नहीं हो।