फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की शीतकालीन अवकाश की मांग

विज्ञापन
school
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय के आवास पर हुई। इसमें सर्दी के कारण बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए डीएम से शीतकालीन अवकाश की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश भर में 30 से अधिक जनपदों में विद्यालय चार जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं, लेकिन जनपद में अभी तक अवकाश का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जिला महामंत्री राजकिशोर यादव ने कहा कि सर्दी का प्रकोप जनपद में लगातार बढ़ रहा है। एक बजे तक कोहरा रहता है। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।

शनिवार को प्राथमिक विद्यालय चीतई में एक बालिका सर्दी के कारण प्रार्थना स्थल पर ही गिर पड़ी थी। यही नहीं कई शिक्षक- शिक्षकाएं भी सर्दी व कोहरे के चलते दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके हैं। कोषाध्यक्ष अवधेश शाक्य ने कहा कि जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षाधिकारी को चाहिए कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जनपद में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की जाए। बैठक में मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष नृपेंद्र शर्मा, मो. रफी, सुनील दुबे, मानिक चंद्र शर्मा, नवीन सक्सेना, मीना सक्सेना, प्रसून पांडेय, सुभाष राजपूत, मिथलेश दीक्षित, कंचन दुबे, अशोक चौहान, रजनीश यादव, आलोक सिंह, विजय बहादुर, शीलेश यादव, मुकेश, मनोज यादव, कैलाश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें