टूंडला। शुक्रवार रात नई दिल्ली से चलकर इलाहाबाद की तरफ जा रही दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी खराबी के चलते फेल हो गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद एक मालगाड़ी के इंजन की सहायता से ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
रात करीब 2.10 मिनट पर नई दिल्ली से इलाहाबाद जा रही 12276 दुरंतो एक्सप्रेस जैसे ही मंडराक रेलवे स्टेशन से निकली ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने इंजन को चालू करने का काफी प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस पर चालक ने इसकी जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी।
नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन को सासनी रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन में ले जाया गया। करीब ढाई घंटे बाद एक मालगाड़ी का इंजन काटकर दुरंतो में लगाया गया, तब कहीं जाकर ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।