फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन लीकेज और सीवर चैंबर के नीचे मिली

विज्ञापन
सीवर लाइन की खोदाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सैलई में दूषित पानी की समस्या के निदान के लिए जलकल विभाग की टीमें युद्धस्तर पर कार्य करने में जुटी हुई हैं। विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र की लाइनों की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान कई स्थानों पर लीकेज लाइनें मिली हैं, जिन्हें काटकर अलग करा दिया है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के सैलई क्षेत्र में सालों से दूषित पानी की समस्या से जनता परेशान है। 27 दिसंबर को गली नंबर 12 पानी की टंकी के निकट निवासी बॉबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। क्षेत्रीय जनता ने आरोप लगाया था कि युवक की मौत दूषित पानी पीने से हुई है।

क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या के निदान के लिए जलनिगम की टीमें तीन दिन से लगातार कार्य में जुटी हैं। क्षेत्र में लाइनों की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान करीब आठ-दस स्थानों पर लीकेज कनेक्शन मिले हैं। एक स्थान पर मेन लाइन लीकेज मिली। लाइन लीकेज को भी ठीक किया जा रहा है। इसके अलावा दो स्थानों पर मुख्य लाइन सीवर चैंबर की नीचे से जाती मिली। जलकल विभाग द्वारा सीवर चैंबर के नीचे से लाइन को काटकर दूसरे स्थान से डाला जा रहा है। एक स्थान पर सीवर चैंबर के नीचे भी लीकेज लाइन मिली है, उसे भी काटकर अलग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा का कहना है कि जलनिगम ने सीवर लाइन डालने व चैंबर बनाने के लिए पूरी क्षेत्र की गलियां खोद दी हैं, जिसमें कई स्थानों पाइप लाइन भी टूट गई हैं। तीन दिन से क्षेत्र में निरंतर कार्य कराया जा रहा है। पहले की अपेक्षा पेयजल आपूर्ति में सुधार हुआ है। पूरी तरह समस्या दूर होने में अभी दो-चार दिन लगेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें