फिरोजाबाद/टूंडला। शुक्रवार शाम ऑटो सवार बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में युवक को एटा रोड पर फेंककर फरार हो गए। युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।
शाम करीब पांच बजे ऑटो सवार बदमाश एक युवक को बेहोशी की हालत में एटा रोड पर बस स्टैंड के निकट फेंक गए। युवक के पास कोई सामान नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंच पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। युवक कौन है और कहां से आ रहा था। इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है। थाना का कार्य देख रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगन्नाथ सिंह का कहना है कि युवक के साथ क्या घटना हुई है। इसका पता नहीं लग सका है।