फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कटने से मोबाइल, ब्राड बैंड और फोन ठप

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। छाता एवं कोसी के बीच भारतीय संचार निगम की ओएफसी केबल कट गई। जिससे संचार व्यवस्था ठप हो गई। मोबाइल फोन एवं लैंड लाइन व ब्राड बैंड सेवा ठप हो गई। बैंकों में कोई कामकाज नहीं हुआ। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ता समस्या को लेकर विभाग से संपर्क करने में जुटे रहे। एटीएम भी बंद को गए।
विज्ञापन


भारतीय संचार विभाग लिमिटेड की मथुरा से कोसी एक्सचेंज तक आने वाली ओएफसी लाइन बुधवार को छाता-कोसी के बीच कट गई। दोपहर करीब एक बजे कोसी एक्सचेंज से संचालित दूर संचार की सभी व्यवस्थाएं ठप हो गईं। एक्सचेंज से जुड़े करीब 300 लैंड लाइन टेलीफोन की घंटी बंद हो गई तो वहीं मोबाइल सेवा भी पूरी तरह से बंद रही। उपभोक्ता समस्या को लेकर अधिकारियों से पूछताछ करने में जुटे रहे, लेकिन संचार सेवा ठप होने के कारण उनसे भी संपर्क नहीं हो सका। एक्सचेंज कर्मचारियों ने बताया कि ओएफसी केबल को जोड़ने के लिए मथुरा की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें