फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के विकास में फिल्मी सितारे बनेंगे साझीदार

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा के विकास में माया नगरी के सितारे साझीदार बनने जा रहे हैं। सांसद हेमामालिनी की पहल पर कई फिल्मी सितारों ने धार्मिक नगरी के विकास में आर्थिक सहयोग की पेशकश की है। इसमें उद्यमी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


देश और दुनिया में ड्रीम गर्ल के नाम से प्रख्यात हेमामालिनी मथुरा की सांसद बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास में मायानगरी के लोगों को भी सहभागी बना रही हैं। उन्होंने मथुरा के विकास के लिए सरकारी प्रयासों के साथ कई फिल्मी सितारों से सहयोग की पहल की है। सांसद हेमामालिनी की इस पहल को कई फिल्मी हस्तियाें ने सहज स्वीकार कर लिया है।

सांसद हेमामालिनी कहती हैं कि उनके कहने पर फिल्मी दुनिया के अनेक लोग, कुछ उद्यमी और कुछ सामाजिक संगठन मथुरा में काम करने को तैयार हैं। उनकी कोशिश है कि यहां काम का माहौल बने। पिछले दिनों मुंबई की संस्था ने वृंदावन में स्वच्छता का कार्य अपने हाथों लेने पर सहमति जताई थी, लेकिन यहां के लोगों ने कह दिया कि स्थानीय स्तर पर यह कार्य कर लिया जाएगा, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब उनकी फिर कोशिश इस क्षेत्र के स्कूल को गोद लेने, खारे पानी की समस्या का निदान करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा ने निधि के उपयोग पर सहमति दी है। जयप्रदा भी यहां अपनी निधि खर्च कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें