फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से काली पट्टी बांध कर धरना देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तेरह सूत्री मांगों के समर्थन में विकास भवन के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के विरूद्व जमकर नारेबाजी करते हुए मंगलवार से काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रामधुन का पाठ किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की योगी सरकार पर उनकी मांगों को जल्द से जल्द मांगने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं। लेकिन स्थानीय विभागीय अफसर प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने विभाग द्वारा दर्शाए जा रहे वजन दिवस के आंकड़ों को फर्जी करार देते हुए मंगलवार से काली पट्टी बांध कर धरने पर बैठने की बात कही है। वहीं हड़ताल पर बैठने के बहाने केद्र बंद कर घर बैठी कार्यकर्ताओं की सूची डीएम को सौंपने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें