फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पुलिस कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देतीं उनकी धर्मपत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया। इस मौके पर एसपी ने विधवाओं को सम्मानित किया। सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

पुलिस सेवा में अपनी कर्तव्य का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को लोग सम्मान की नजर से देखते हैं। विभाग भी उनके परिवार व आश्रितों का ध्यान रखता है। पुलिस लाइन परिसर में एसपी राजेश एस ने एक कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों की विधवाओं को प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी ने कहा कि एक पुलिस वाला ड्यूटी के दौरान परिवार से दूर रह कर लोगों की सुरक्षा करता है। पुलिसकर्मी को प्रशिक्षण के दौरान बताया जाता है कि सबसे पहले उसका फर्ज व नागरिकों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था कायम रखना है। बाकी सब इसके बाद होता है।

ऐसे में तमाम परिस्थितियों के बीच एक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पालन करता है। कई बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए शहीद भी होते हैं। विभाग ऐसे पुलिसकर्मियों को दिल से सलाम करता है। उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सभी सीओ, आरआई व पुलिस विभाग के लोग मौजूद थे।


शासन ने देर रात बड़ी संख्या में पीसीएस के स्थानांतरण किए हैं। इसी क्रम में जिले में एक एसडीएम का स्थानांतरण शासन ने किया है। उल्लेखनीय है कि जिले की कुरावली तहसील के एसडीएम का पदे काफी समय से रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


कुरावली तहसील का प्रभार वर्तमान में एसडीएम सदर अमित सिंह पर है। संभावना है कि उक्त एसडीएम को कुरावली तहसील का प्रभार दिया जाएगा। जिले में स्थानांतरण होकर आए एसडीएम का नाम सी प्रसाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें