फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषणमुक्त दिवाली के लिए योग शिक्षक करेंगे जागरूक

विज्ञापन
पटाखे - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। बढ़ रहे प्रदूषण से मानव का जीवन बीमारियों से घिर रहा है। दीपों के इस पर्व पर शिक्षक और समाज सेवी प्रदूषण मुक्त दिवाली का संकल्प ले रहे हैं। स्कूलों तथा संस्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को प्रदूषण मुक्त समाज व वातावरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पतंजलि योग के प्रशिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली का संकल्प लिया।


दाखश्री यादव जिला महिला पतंजलि प्रभारी कहती हैं कि मानव जीवन के लिए प्रदूषण युक्त वातावरण लगातार खतरा बन रहा है। मानव जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है। इस दिवाली को हम प्रदूषण मुक्त मनाने का संकल्प लेते हैं। लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञानकुमारी ने कहा कि पर्यावरण में प्रदूषण वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। पर्यावरण की रक्षा योग और साकाहार से ही हो सकती है। हम इस दिवाली पर संकल्प लेते हैं कि प्रदूषण मुक्त दिवाली मनायेंगे।


शशि कुमारी कहती हैं कि लोग पर्व के अवसर पर जाने अनजाने प्रदूषण करते हैं। यह प्रदूषण उनके लिए ही खतरा बनता है। मानव जीवन पर लगातार बढ़ रहे खतरों पर नियंत्रण के लिए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का हम संकल्प लेेते हैं।
विज्ञापन


प्रतीक यादव योग प्रशिक्षणार्थी कहते हैं कि दिवाली का पर्व खुशियों का पर्व है। इस पर्व पर मानव जीवन पर बढ़ रहा खतरा कम करने के लिए हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है। हम इस दिवाली को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लेते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें