फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में आगरा के युवक को मारी गोली

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दोस्त के साथ एजेंसी पर ट्रैक्टर की सर्विस कराने आए आगरा के एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों ने गांव के ही चार नामजद के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन


आगरा के थाना बरहन अंतर्गत गांव नगला पचौरी निवासी अंकित पचौरी अपने दोस्त आशीष पचौरी के साथ टूंडला मैसी एजेंसी पर ट्रैक्टर की सर्विस कराने आया था। ट्रैक्टर को एजेंसी पर छोड़कर वो सुभाष चौराहे चले गए थे। यहां से ऑटो में बैठकर एजेंसी पर जा रहे थे।

आगरा रोड स्थित अमीर होटल के निकट दोनों दोस्त ऑटो से उतरे तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली अंकित के दाहिने हाथ में लगी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र यादव, थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल भेजा। अंकित के दोस्त आशीष ने बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। गांव के ही भूपेंद्र, हरीशंकर, धांसू व एक अन्य सहित चार युवक दो बाइकों पर आए थे। दोनों के बीच विवाद हुआ और गोली मार दी।

थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि घटना जिस तरह बताई जा रही है संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें