स्वास्थ्य विभाग की संविदा एएनएम ने अपनी मांगों के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की।
संविदा एएनएम अल्पना यादव ने कहा कि परिवार कल्याण में तैनात एएनएम से कार्य स्थायी एएनएम के समान लिया जाता है, लेकिन उनका वेतन भत्ता काफी कम मिलता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी समान कार्य के लिए समान वेतन नियुक्ति के समय से ही देने के निर्देश दिए हैं लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि उनका विभाग में शोषण भी किया जाता है। लगातार मांग के बाद भी समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पुष्पा, निशा, सरिता, नीलम, राखी,, दीप्ति यादव, पूनम वर्मा, वंदना, साधना, पूजा सरिता, शिल्पी यादव, अनुष्का, गौरा, सुष्मा, शिवानी, रंजना आदि मौजूद रहे।
संविदा एएनएम की स्थायी पदों पर की जाए भर्ती : फोटो
एटा। उत्तर प्रदेश संविदा एएनएम कर्मचारी संघ की पदाधिकारी एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंची, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार दोपहर को एएनएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश संविदा एएनएम को स्थायी पदों पर नियमित किया जाए, भविष्य में सीधे स्थायी पदों पर भर्ती किया जाए। परिवार कल्याण से संविदा एएनएम को स्थायी एएनएम के समान वेतन एव भत्ते दिए जाए। सभी संविदा एएनएम को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशासनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन की नियुक्ति के समय से भुगतान किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कुसुमलता, शिप्रा, रेनू वर्मा, विभा राठौर, मनोरमा सिंह, संगीता, मीनाक्षी, पूजा कुमारी, रजनी, उमा, रीना राठौर, सुनील, प्रीती शाक्य, जीतू, दिव्या आदि मौजूद रही।